दवा की दुकानों की शटर डाउन हड़ताल, शहर से लेकर गांव तक दिखा असर
बस्ती, मई 20 -- बस्ती। ऑल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट् की ओर से बुधवार को आयोजित देश व्यापी शटर डाउन हड़ताल का व्यापक असर नजर आया। शहर से लेकर देहात तक की थोक व फुटकर की 2600 से ज्यादा दुकानों में सुबह से ही ताले लटके रहे। दवा के लिए लोगों को भटकना पड़ा। हालाकि केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट की जिला इकाई बीसीडीए की ओर से जरूरमंद लोगों के लिए इमरजेंसी नंबर जारी किया गया है। इन नंबरों पर काल करने पर दवा उपलब्ध कराई जा रही थी। बीसीडीए अध्यक्ष राजेश सिंह ने बताया कि दुकान की बंदी पूरी तरह से स्वैच्छिक है। जिन लोगों ने समस्या को गंभीरता से समझा है, वह हड़ताल में शामिल हैं। दुकानों को बंद कराने के लिए किसी तरह का दबाव नहीं है। संगठन की मांग है कि कोविड काल की अस्थाई अधिसूचना जीएसआर 220 इ को तत्काल प्रभाव से निरस्त किया जाए, ई फार्मेसी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.