प्रयागराज, सितम्बर 20 -- प्रयागराज । बारिश और बाढ़ का पानी उतरने के बाद बाढ़ प्रभावित इलाकों में संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। इसे देखते हुए जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने प्रभावित क्षेत्रों में नियमित रूप से दवा का छिड़काव कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि जलभराव वाले क्षेत्रों में साफ-सफाई के साथ ही एंटी लार्वा और कीटनाशक दवाओं का छिड़काव कराया जाए, ताकि मच्छरों और संक्रमण से होने वाली बीमारियों को फैलने से रोका जा सके। डीएम ने स्वास्थ्य और नगर निकाय के अधिकारियों को बाढ़ प्रभावित गांवों और बस्तियों में विशेष निगरानी रखने को कहा। उन्होंने निर्देश दिया कि जहां पानी जमा है, वहां प्राथमिकता के आधार पर छिड़काव कराया जाए। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: जल जनित एवं संक्रामक रोग रोकने को निगम ने कसी कमर इसके साथ ही लोगों को साफ ...