गाज़ियाबाद, जून 25 -- गाजियाबाद, नतिन कौशिक। कविनगर क्षेत्र रहने वाले दवा व्यापारी से एक व्यक्ति ने व्यापार शुरू करने के नाम पर 14 लाख रुपये हड़प लिए। आरोप है कि तकादा करने पर उसके बेटे व रिश्तेदार अंजाम भुगतने की धमकी दे रहे हैं। इस मामले में मुकेश मित्तल ने कोर्ट के आदेश पर कविनगर थाने में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। दवा व्यापारी मुकेश मित्तल ने शिकायत देकर बताया है कि उनका दवा का कारोबार है। उनके यहां विपिन कुमार कई साल से अकाउंटेंट हैं, जिसपर वह विश्वास करते थे। इसी दौरान उसने कहा कि वह अपना नया कारोबार शुरू करने जा रहा है। उसे रुपये की जरुरत है जिसमें करीब 14 लाख रुपये लगेंगे। मुकेश मित्तल के मुताबिक विपिन ने मुनाफे में से 1.50 प्रतिशत रकम हर महीने देने का तय किया और इसका एक एग्रीमेंट भी किया। आरोप है कि लेकिन रुपये लेने ...