संवाददाता, अप्रैल 19 -- UP Crime News: उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक दवा कारोबारी ने अपनी जुड़वा बच्चियों की गला रेतकर हत्या कर दी। त्रिमूर्ति अपार्टमेंट के अपने फ्लैट के एक कमरे उसने जब ये कांड किया तो पत्नी और बेटा बगल के कमरे में सो रहे थे। पत्नी को घटना का पता तब चला जब पुलिस ने उन्हें जगाया। दवा कारोबारी की करीब 13 साल पहले लव मैरिज हुई थी। एक बेटा और जुड़वा बेटियों के इस परिवार को किसकी नजर लग गई पता नहीं लेकिन रविवार तड़के सामने आए मासूम बच्चियों के इस नृशंस हत्याकांड से त्रिमूर्ति अपार्टमेंट के लोग ही नहीं जिसने भी घटना के बारे में जाना वो थोड़ी देर के लिए सोचने पर मजबूर हो गया। कानपुर के नौबस्ता थाना क्षेत्र के K-ब्लॉक किदवईनगर इलाके में त्रिमूर्ति अपार्टमेंट फेज-2 में दवा कारोबारी अपने परिवार के साथ किराए के फ्लैट में रहते थे। र...