अलीगढ़, अप्रैल 22 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। बन्नादेवी थाना क्षेत्र के सराय बाबू सराय हकीम इलाके में बुधवार को दिनदहाड़े बदमाशों ने एक दवा कारोबारी के घर में घुसकर चोरी कर डाली। घटना के दौरान घर में केवल कारोबारी की वृद्ध मां मौजूद थीं। उनकी पत्नी बेटे के साथ अस्पताल गई थीं। इसके पीछे बदमाश 60 हजार रुपये व लाखों के जेवरात ले गए। एसपी सिटी आदित्य बंसल ने घटनास्थल का जायजा लिया। आरोपियों की तलाश में तीन टीमें लगाई गई हैं। सराय बाबू सराय हकीम निवासी लोकेश कुमार वार्ष्णेय जिला अस्पताल मलखान सिंह के सामने मेडिकल स्टोर का संचालन करते हैं। उन्होंने बताया कि पत्नी उमा वार्ष्णेय ने सोमवार को दीनदयाल अस्पताल में सीटी स्कैन कराया था। यह भी पढ़ें- घर में लाखों की चोरी, नगदी और जेवर ले गए चोर बुधवार सुबह साढ़े 11 बजे वह बड़े बेटे प्रांजुल के साथ रिप...