आगरा, अप्रैल 12 -- सिकंदरा क्षेत्र के एक दवा कारोबारी के बैंक खाते से संदिग्ध लेन-देन का मामला सामने आया है। पीड़ित का आरोप है कि उसके खाते से लगातार ऐसे ट्रांजेक्शन हो रहे हैं, जिनसे उसका कोई संबंध नहीं है। कोर्ट के आदेश पर जगदीशपुरा थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित जितेंद्र कुमार, निवासी दीनदयाल उपाध्याय पुरम आवास विकास, ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उनकी फर्म मैसर्स मैसीकल हेल्थकेयर प्राइवेट लिमिटेड के नाम से संचालित करंट अकाउंट 21 नवंबर 2025 से हैक कर लिया गया है। यह खाता एक्सिस बैंक की संजय प्लेस शाखा में है। खाते में बिना जानकारी के लगातार लेन-देन हो रहे हैं। पैसे कहां से आ रहे हैं और किन खातों में भेजे जा रहे हैं, इसकी जानकारी उन्हें नहीं है।इस घटना से उनका व्यापार प्रभावित हो गया है और आर्थिक ...