कानपुर, सितम्बर 22 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। दवा कारोबारी विनीत मिनोचा हत्याकांड में बहू शालू समेत तीनों आरोपियों की पुलिस कस्टडी रिमांड को लेकर मंगलवार को कोर्ट में बहस पूरी हो गई। इस मामले पर शाम तक फैसला आने की उम्मीद है। सुनवाई के दौरान बचाव पक्ष ने जहां कस्टडी रिमांड का विरोध करते हुए कलमबंद बयान कराए जाने की पैरवी की। वहीं अभियोजन पक्ष ने ऐसा नियम न होने का हवाला देकर रिमांड पर दिए जाने की पुरजोर पैरवी की। बता दें कारोबारी विनीत मिनोचा की रतन ऑर्बिट अपार्टमेंट स्थित उनके फ्लैट में पांच सितंबर की रात चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में उनकी बहू शालू मिनोचा पर हत्या की सुपारी देने के आरोप लगे हैं, जबकि पूर्व नौकर विशाल गौतम और उसके साथी राजकिशोर को हत्या का आरोपी मानते हुए तीनों को जेल भेजा गया है। पुलिस को शक है कि हत्या क...