नोएडा, फरवरी 12 -- नोएडा, संवाददाता। सेक्टर-66 में दवा का कारोबार करने वाले व्यक्ति ने कंबोडियाई नागरिक पर कार लेकर भागने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने कोर्ट के आदेश पर फेज-3 थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। सेक्टर-21 जलवायु विहार निवासी लाल नारायण प्रताप ने न्यायालय में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि सेक्टर-66 में उनका दवाइयों का स्टोर है। अक्तूबर 2024 में उनके स्टोर पर कंबोडिया निवासी टचरिथिया उर्फ एल्विन दवाई लेने के आया। बातचीत में उसने दोस्ती कर ली। इसके बाद वह रोजना उनके पास आने लगा। आरोप है कि इसी बीच नवंबर 2024 में टचरिथिया स्टोर पर आया और मजबूरी बताकर उनकी कार 15 दिन के लिए मांगकर ले गया, लेकिन अब तक वापस नहीं की। पीड़ित का कहना है कि 15 दिन बीतने के बाद जब उन्होंने कार वापस मांगी तो वह टालमटोल करता रहा।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.