दवा कारोबारियों की हड़ताल से दो करोड़ का व्यापार प्रभावित
मिर्जापुर, मई 21 -- मिर्जापुर। ऑनलाइन दवा बिक्री (ई-फार्मेसी) और भारी डिस्काउंटिंग के विरोध में बुधवार को दवा कारोबारियों ने हड़ताल कर अपनी दुकानों को बंद रखा। घंटाघर से पूरे शहर में बाइक जुलूस निकाला और कलक्ट्रेट पहुंचकर पीएम को संबोधित पत्रक डीएम को सौंपा। कहा कि आपातकालीन समय के नियमों का अब कोई औचित्य नहीं है, उसे वापस लिया जाए। दवा कारोबारियों की हड़ताल से लगभग दो करोड़ रुपये का व्यापार प्रभावित रहा। दवा विक्रेता समिति के सभी दवा व्यापारियों ने प्रांतीय संस्था ओसीडी यूपी एवं राष्ट्रीय संस्था एआईओसीटी के एक दिवसीय बंद के समर्थन में अपनी दुकानों बंद कर प्रदर्शन किया। दवा व्यवसायी घंटाघर में एकत्रित हुए। यहां से वासलीगंज, गिरधर चौराहा, डंकीनगंज, बेलतर समेत पूरे शहर में बाइक जुलूस निकालते हुए अस्पताल रोड होते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे। इस दौरान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.