गुड़गांव, मई 20 -- गुरुग्राम, साक्षी रावत। ऑनलाइन दवा बिक्री और भारी छूट के विरोध में बुधवार को देशभर में दवा कारोबारियों की ओर से हड़ताल की गई, लेकिन गुरुग्राम में इसका असर बेहद सीमित देखने को मिला। शहर के कई इलाकों में सुबह कुछ मेडिकल स्टोर बंद जरूर रहे, लेकिन मरीजों की जरूरत और लगातार बढ़ती मांग के चलते अधिकांश दुकानदारों ने कुछ घंटों बाद ही अपनी दुकानें खोल लीं। शहर में दवा आपूर्ति और अस्पतालों की सेवाएं सामान्य बनी रहीं। दवा कारोबारियों की ओर से ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर दवाओं की बिक्री, अधिक छूट और व्यापारिक असमानता को लेकर विरोध जताया गया। कारोबारियों का कहना है कि बड़ी ऑनलाइन कंपनियां भारी डिस्काउंट देकर छोटे मेडिकल स्टोरों पर दबाव बना रही हैं, जिससे पारंपरिक दवा कारोबार प्रभावित हो रहा है। इसी मांग को लेकर देशभर के कई राज्यों में बंद ...