जौनपुर, मई 21 -- जौनपुर, संवाददाता। ई-फार्मेसी यानी ऑनलाइन दवाओं की बिक्री और उसपर भारी छूट के विरोध में ऑल इंडिया आर्गनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स की ओर से बुधवार को हड़ताल का आह्वान किया गया था। जौनपुर में इसका मिला जुला असर दिखा। शहर से लेकर गांव तक में कई मेडिकल स्टोर खुले रहे, जबकि कुछ दुकानदारों ने समर्थन में दुकानें बंद रखीं। जिले में दवा कारोबारियों के अन्य संगठनों ने दुकानें खुद भी खोली और बाजार में भ्रमण कर दुकानें खोलवाई।हड़ताली संगठन केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष दीवाकर सिंह ने बताया कि जनपद में करीब चार हजार पांच सौ से अधिक छोटे-बड़े दवा कारोबारी संगठन से जुड़े हैं। यह भी पढ़ें- दवा दुकानों की बंदी का रहा मिला जुला असर इन दुकानों के माध्यम से प्रतिदिन लगभग पांच से छह करोड़ रुपये का दवा कार...