फतेहपुर, फरवरी 16 -- बहुआ। कस्बे के आजाद नगर मोहल्ले में सोमवार शाम शीतल तेल बनाने के कारखाने में तेल बनाते समय आग लग गई। आग इतनी विकराल थी देखते ही देखते बगल में स्थित मकान में भी फैल गई। घर में रखा सिलेंडर फट जाने से अफरा-तफरी मच गई। कारखाना संचालक डाक्टर समेत पांच लोग झुलस गए। जिनमें डाक्टर सहित दो की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल से कानपुर रेफर किया गया है। ललौली थाना क्षेत्र के बहुआ कस्बे के आजाद नगर मोहल्ला में आयुर्वेदिक डॉक्टर 65 वर्षीय जमील अहमद कुरैशी अपने मकान में ही दवा कारखाना चलाते हैं। जिसमें शीतल तेल, मलहम, चूर्ण समेत तमाम प्रकार की आयुर्वेदिक और होम्योपैथिक दवाएं बनाई जाती हैं। शीतल तेल में कपूर, पिपरमिंट, अलसी का तेल समेत कई प्रकार के ज्वलनशील पदार्थ भी डाले जाते हैं। सोमवार को दवा कारखाना में काम चल रहा था। तभी साढ़े ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.