लखनऊ, मार्च 27 -- अलीगंज स्थित सीएचसी में शुक्रवार को दवा वितरण काउंटर समय से पहले बंद किये जाने से नाराज रोगियों एवं तीमारदारों ने हंगामा किया। हंगामा देख जिम्मेदार हरकत में आए। फार्मासिस्ट को भेजकर काउंटर को दोबारा खुलवाकर दवाएं वितरित कराईं। रामनवमी पर सार्वजनिक अवकाश के चलते ओपीडी दोपहर 12 बजे तक चलनी थी। पूर्वाह्न 11:30 बजे ही दवा काउंटर पर दवा देना बंद कर दी गई। इस पर कतार में खड़ी मरीज हुमा, पूनम और शिवानी समेत अन्य ने विरोध कर हंगामा शुरू कर दिया। मरीजों ने कहा कि निर्धारित समय से पहले काउंटर बंद कर दिया और पूछने पर वजह भी नहीं बताई। जबकि डॉक्टर ओपीडी में रोगियों को देख रहे थे। सीएचसी अधीक्षक डॉ. हेमंत ने बताया कि यदि पहले काउंटर बंद किया गया है तो इसकी जांच कराएंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.