फरीदाबाद, अप्रैल 7 -- फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा। बड़खल विधायक धनेश अदलखा ने मंगलवार को बीके अस्पताल पहुंचकर स्वास्थ्य सुविधाओं का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने औषधालय के बाहर मरीजों की लंबी कतार देखकर नाराजगी जताई और अधिकारियों को फटकार लगाई। साथ ही दवा वितरण के लिए काउंटर बढ़ाने के निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने चिकित्सकों को सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त दवाएं ही लिखने के निर्देश दिए। इससे पूर्व उन्होंने ओपीडी का निरीक्षण किया। मरीजों ने चिकित्सकों की कमी और ओपीडी में लंबी लाइनों की शिकायत विधायक के सामने रखी। इसके अलावा कुछ मरीजों ने चिकित्सकों पर बाहर की महंगी दवाएं लिखने का भी आरोप लगाया। वहीं, उन्होंने तृतीय तल पर स्थित प्रयोगशाला का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने नर्सिंग अधिकारियों की समस्याएं भी सुनीं। नर्सिंग स्टाफ ने अपनी एसीआर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.