अलीगढ़, दिसम्बर 11 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। मलखान सिंह जिला अस्पताल में गुरुवार को दवा वितरण व्यवस्था लड़खड़ा गई। सुबह से ही दवा काउंटर पर मरीजों की लंबी कतारें लगी रहीं, लेकिन कर्मचारियों की ड्यूटी समय पर न होने से स्थिति लगातार बिगड़ती चली गई। निर्धारित समय पर काउंटर न खुलने से मरीजों में नाराजगी बढ़ती गई। जैसे-जैसे भीड़ बढ़ी, धक्का-मुक्की के हालात भी बन गए। दवा लेने पहुंचे बुजुर्ग, महिलाएं और गंभीर मरीज घंटों तक लाइन में खड़े रहने को मजबूर रहे। कई लोग भीड़ के चलते बेहाल दिखे, जबकि कुछ मरीजों को बिना दवा लिए ही लौटना पड़ा। दवा काउंटर पर तैनात स्टाफ कम होने के कारण पर्चियों की जांच और दवा वितरण धीमी गति से चलता रहा। मरीजों का कहना है कि यह समस्या रोज की है। समय पर ड्यूटी न लगने से उन्हें परेशानी झेलनी पड़ती है। अव्यवस्था के बीच अस्पत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.