प्रयागराज, अप्रैल 22 -- प्रयागराज, संवाददाता। कर्नलगंज क्षेत्र में बुधवार सुबह एक दवा कंपनी के अकाउंटेंट की ट्रैक्टर से कुचलकर दर्दनाक मौत हो गई। हादसा डायमंड जुबली छात्रावास के सामने हुआ। अकाउंटेंट की दो माह पूर्व ही शादी हुई थी। वह पत्नी को मायके छोड़कर ड्यूटी पर जाते समय हादसे का शिकार हो गया।प्रीतम नगर धूमनगंज निवासी स्वर्गीय मनीष कुमार आर्या का इकलौता बेटा 30 वर्षीय प्रवीण कुमार आर्या अंदावां स्थित एक दवा कंपनी में अकाउंट का काम देखता था। बीते फरवरी माह में उसकी शादी सलोरी निवासी अनुजा से हुई थी। बुधवार सुबह प्रवीण पत्नी को लेकर बाइक से उसके घर सलोरी गया। उसे वहां छोड़कर ड्यूटी पर जा रहा था। रास्ते में डायमंड जुबली छात्रावास के सामने ट्रैक्टर ने उसे कुचल दिया जिससे मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की खबर पत्नी और घरवालों को हुई तो कोहराम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.