दवा और शीशियों की कमी से जूझ रहा होम्योपैथिक विभाग
फतेहपुर, जून 6 -- फतेहपुर। मुख्यालय स्थित होम्योपैथिक अस्पताल में मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है, लेकिन दवाओं और अन्य जरूरी संसाधनों की कमी व्यवस्था पर भारी पड़ रही है। रोजाना बड़ी संख्या में मरीज उपचार के लिए पहुंच रहे हैं, मगर कई जरूरी दवाएं उपलब्ध न होने से उन्हें पूरा लाभ नहीं मिल पा रहा है। स्थिति यह है कि दवा रखने के लिए जरूरी शीशियों का भी अभाव बना हुआ है।
मरीजों की संख्या होम्योपैथिक डा. आयुष पटेल ने बताया कि विभाग में रोजाना करीब 150 से 200 मरीज उपचार के लिए आते हैं। सबसे अधिक मरीज बुखार, पथरी और त्वचा रोग से संबंधित होते हैं। जिला अस्पताल में त्वचा रोग विशेषज्ञ की सीमित उपलब्धता के कारण भी बड़ी संख्या में मरीज होम्योपैथिक उपचार का सहारा लेते हैं। उन्होंने बताया कि विभाग में कई महत्वपूर्ण होम्योपैथिक दवाएं उपलब्ध नहीं हैं। उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.