कानपुर, अप्रैल 15 -- चकेरी। नौबस्ता थाना में एक दवा कारोबारी ने आरोप लगाया है कि आरोपितों ने उनसे दवा और डायपर मंगाने के बाद 4.10 लाख का भुगतान नहीं किया। काफी समय होने के बाद रकम न मिलने पर पीड़ित ने तगादा किया तो आरोपितों ने धमकाया। इसके बाद पीड़ित ने नौबस्ता थाने में मुकदमा दर्ज कराया। मछरिया निवासी अब्दुल हमीद अंसारी और रऊफ अहमद अंसारी का भारत मेडिकल स्टोर है। वह दवाइयों और डायपर का थोक व फुटकर कारोबार करते हैं। आरोप है कि दबौली निवासी अभिषेक शर्मा और कर्रही निवासी अनुज श्रीवास्तव ने दुकान से डायपर खरीदने के नाम पर करीब छह लाख रुपये का माल उठा लिया। पीड़ित के अनुसार, आरोपितों ने केवल 1.89 लाख रुपये ही दिए, जबकि 4.10 लाख रुपये हड़प लिए। 21 फरवरी 2026 को नौबस्ता थाने में शिकायत करने पर दोनों ने अगले दिन भुगतान करने या चेक देने का आश्वास...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.