फतेहपुर, जून 5 -- फतेहपुर। जिला पुरुष अस्पताल और महिला अस्पताल में मरीजों की बढ़ती संख्या के बीच स्वास्थ्य व्यवस्थाओं पर दबाव साफ दिखाई दे रहा है। ओपीडी खुलते ही पर्चा काउंटर, डाक्टरों के कक्ष, जांच केंद्र और दवा वितरण काउंटरों पर लंबी कतारें लग जाती हैं। मरीजों को पर्चा बनवाने से लेकर दवा लेने तक घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। कई मरीजों ने स्टाफ की कमी और बैठने की पर्याप्त व्यवस्था न होने की बात कही। अस्पताल परिसर में बेतरतीब खड़े वाहनों के कारण जाम जैसी स्थिति बनी रहती है, जिससे मरीजों और तीमारदारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पर्चा और दवा के लिए लगी लंबी कतारेंजिला अस्पताल पहुंचने पर देखा गया कि पर्चा बनवाने, डाक्टर को दिखाने, जांच कराने और दवा लेने में एक से दो घंटे तक लग रहे हैं। सुबह से ही काउंटरों पर भीड़ देखी गई। कई मरीजों...