गया, मई 7 -- दक्षिण बिहार केन्द्रीय विश्वविद्यालय (सीयूएसबी) के स्वास्थ्य विज्ञान संकाय अंतर्गत संचालित फार्मेसी विभाग द्वारा फार्माकॉन क्लब के सहयोग से "नेविगेटिंग रेगुलेटरी अफेयर्स: ट्रेंड्स, प्रैक्टिसेज एंड इंडस्ट्री इनसाइट्स" विषय पर वेबिनार आयोजित किया गया। कार्यक्रम में औषधि नियामक मामलों के वर्तमान परिदृश्य, उद्योग में बदलते रुझानों तथा करियर संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। वेबिनार में मणिपाल कॉलेज ऑफ फार्मास्यूटिकल साइंसेज, एमएएचई के प्रो. डी. श्रीधर ने मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित किया। उन्होंने कहा कि दवा उद्योग में रेगुलेटरी अफेयर्स की भूमिका लगातार महत्वपूर्ण होती जा रही है। उन्होंने औद्योगिक अनुपालन, दवा विकास, अनुमोदन प्रक्रियाओं और नियामक रणनीतियों की आवश्यकता पर प्रकाश डाला। साथ ही विद्यार्थियों और शोधार्थियों को इस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.