दवा आपूर्तिकर्ता फर्म के सवा दो लाख रुपये हड़पे
गाज़ियाबाद, मई 7 -- गाजियाबाद, आयुष गंगवार। सिहानी गेट थाना क्षेत्र स्थित दवा आपूर्ति करने वाली फर्म के कर्मचारी और उसकी पत्नी ने करीब 2.26 लाख रुपये हड़प लिए। यह रकम ईएसआई की थी, जिसके जमा न होने पर नोटिस आया और ठगी का पता चला। मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है। मेरठ रोड औद्योगिक क्षेत्र स्थित नेशनल स्टील कंपाउंड में राहुल गुप्ता की दवा आपूर्ति करने वाली दो फर्म हैं। उन्होंने ईएसआई कटौती का पैसा सरकारी खजाने में जमा कराने के लिए विपिन कुमार मिश्रा और उसकी पत्नी श्वेता मिश्रा को कंसल्टेंट नियुक्त किया था। आरोप है कि जुलाई 2023 से नवंबर 2025 के बीच विपिन और श्वेता मिश्रा ने ईएसआई के सवा दो लाख रुपये फर्म से लिए।दोनों ने उन्हें विश्वास में रखा कि हर महीने चालान बनाकर पैसा जमा कर रहे हैं। दिसंबर 2025 में ईएसआई की रकम जमा कराने के लिए नोट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.