दवा आपूर्तिकर्ता उज्जैन की कंपनी पर फर्जीवाड़े का आरोप, रिपोर्ट
लखनऊ, मई 20 -- उत्तर प्रदेश मेडिकल सप्लाइज कॉर्पोरेशन लिमिटेड (यूपीएमएससीएल) ने दवा आपूर्ति करने वाली मध्य प्रदेश उज्जैन की एक कंपनी पर फर्जीवाड़े का आरोप लगाया है। आरोप है कि कंपनी ने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया व आईसीआईसीआई बैंक की करोड़ों की फर्जी बैंक गारंटी लगाकर दवा सप्लाई का टेंडर लिया। उसके बाद घटिया दवाएं आपूर्ति कर दी। विभागीय कार्रवाई करते हुए 1.52 करोड़ की वसूली की गई, लेकिन अभी 18.57 लाख की वसूली बाकी है। महाप्रबंधक ने सुशांत गोल्फ सिटी थाने में कंपनी निदेशक व अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। गोमतीनगर विस्तार सूडा भवन स्थित यूपीएमएससीएल प्रदेश के सभी जिला अस्पताल, सीएचसी, पीएचसी, 100 शैय्या अस्पताल में दवाओं व चिकित्सा उपकरणों की सप्लाई करती है। महाप्रबंधक एएचएल डॉ. बीके वर्मा ने शिकायत में बताया कि उज्जैन के देवास रोड इंडस्ट्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.