हाजीपुर, जून 6 -- हाजीपुर। निज संवाददाता जिला प्रशासन ने एक्सपायरी दवा बताकर सुनसान जगह पर फेंकने और दवाओं का ढेर लगाकर जलाने के मामले को गंभीरता से लिया है। जिलाधिकारी वर्षा सिंह ने पूरे मामले की सिविल सर्जन सिविल सर्जन एवं जिला कार्यक्रम प्रबंधक के टीम गठित कर जांच का निर्देश दिया था। इसकी विस्तृत जांच कराने का निर्देश दिया गया था। यह भी पढ़ें- दवाओं को एक्सपायरी बताकर जलाने के मामले में भंडारपाल पर कार्रवाईजांच के निष्कर्ष टीम की स्थलीय जांच रिपोर्ट में पाया गया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, राजापाकर में पदस्थापित लिपिक सह भंडारपाल द्वारा अपने कर्तव्यों के निर्वहन में गंभीर लापरवाही बरती गई है। इस संबंध में संबंधित कर्मी से स्पष्टीकरण प्राप्त किया गया, किंतु उनका जवाब संतोषजनक नहीं पाया गया। जांच निष्कर्षों एवं प्राप्त स्पष्टीकरण के ...