चम्पावत, अप्रैल 22 -- योगेश जोशी, चम्पावत। औषधि विभाग ने लोहाघाट में पांच मेडिकल स्टोर की जांच की। औषधि निरीक्षक हर्षिता के नेतृत्व में टीम ने लोहाघाट के प्रेमनगर, हथरंगिया तिराहा एवं मीनाबाजार में ड्रग लाइसेंस की वैधता, दवाओं के स्टॉक, क्रय-विक्रय अभिलेख, सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता देखी। हथरंगिया तिराहा स्थित एक मेडिकल स्टोर और लोहाघाट के एक आयुर्वेदिक चिकित्सालय में सीसीटीवी रिकार्ड, क्रय विक्रय और एक्सपायरी दवा का बॉक्स नहीं मिला। जिस पर संबंधित को तीन दिन में स्पष्टीकरण देने को कहा। चार दवाओं के नमूने जांच के लिए भेजे गए। उन्होंने नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई की चेतावनी दी। यह भी पढ़ें- औषधि विभाग का छापा, मेडिकल स्टोर्स में मचा हड़कंप यह भी पढ़ें- सदर अस्पताल : एक्सपायरी इंजेक्शन मामले की जांच तेज
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.