गया, फरवरी 28 -- दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय (सीयूएसबी) के स्कूल ऑफ हेल्थ साइंस अंतर्गत फार्मेसी विभाग ने विशेष संगोष्ठी का आयोजन किया। 'राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के परिप्रेक्ष्य में फार्मेसी में शोध व नवाचार' विषय पर आयोजित कार्यक्रम फार्मेसी के शोध से जुड़े विभिन्न आयामों पर चर्चा की गई। अनुग्रह नारायण मगध चिकित्सा महाविद्यालय, गया के पूर्व प्राध्यापक (बाल रोग) डॉ. विजय कुमार करण ने स्वास्थ्य सेवाओं में फार्मासिस्ट की महत्वपूर्ण भूमिका को सरल और प्रभावशाली शब्दों में समझाया। उन्होंने कहा कि दवाओं की शुद्धता और मानकीकरण सुनिश्चित करने में फार्मासिस्ट की भूमिका अत्यंत अहम होती है, जो सुरक्षित और प्रभावी उपचार की आधारशिला है। विशिष्ट अतिथि प्रो. (डॉ.) नवीन शेठ, पूर्व कुलपति, गुजरात प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय अहमदाबाद ने शोध और नवाच...