गोरखपुर, मार्च 19 -- गोरखपुर। उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड मेडिकल एंड सेल्स रिप्रेजेंटेटिव्स एसोसिएशन (यूपीएमएसआरपी), गोरखपुर इकाई ने दवाओं की बढ़ती कीमतों के विरोध में डीएम को नेशनल फार्मास्युटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी के चेयरमैन पी कृष्णामूर्ति एवं फार्मास्युटिकल विभाग, भारत सरकार के आर्थिक सलाहकार अवधेश कुमार चौधरी के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में दवाओं की लगातार बढ़ती कीमतों पर गहरी चिंता व्यक्त की गई तथा कहा गया कि मौजूदा मूल्य निर्धारण नीति के कारण आम जनता, विशेषकर गरीब एवं मध्यम वर्ग, पर आर्थिक बोझ लगातार बढ़ रहा है। संगठन ने स्पष्ट किया कि यदि दवाओं की कीमतों पर शीघ्र नियंत्रण नहीं किया गया, तो आम जनता को गंभीर कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.