दवाओं की खरीद और वितरण के स्टॉक रजिस्टर संधारण में लापरवाही का मामला, डीडीसी ने मांगा जवाब
सराईकेला, जून 18 -- सरायकेला। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरायकेला में दवाओं की खरीद और वितरण के स्टॉक रजिस्टर संधारण में लापरवाही का मामला सामने आया है। डीडीसी रीना हांसदा ने लापरवाही को लेकर सीएचओ डॉ. समीर कुमार को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। डीडीसी ने डॉक्टर को 24 घंटे के भीतर लिखित जवाब देने का निर्देश दिया है। जानकारी के अनुसार, डीडीसी रीना हंसदा ने बीते 11 जून को स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया था। इस दौरान जब उन्होंने दवाओं के रख-रखाव और स्टॉक रजिस्टर की जांच की, तो वहां की स्थिति देखकर दंग रह गईं। वित्तीय वर्ष 2023-24 से लेकर वर्तमान समय तक स्टॉक पंजी में दवाओं की खरीद और वितरण का कोई भी विवरण दर्ज नहीं पाया गया।
मुख्य मुद्दा लाखों रुपये की सरकारी दवाओं की खरीद और उसके वितरण का कोई लिखित लेखा-जोखा न रहना बेहद गंभीर मामला म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.