भदोही, मार्च 31 -- भदोही, संवाददाता। मंदी और महंगाई की मार झेल रहे आम आदमी को नए वित्तीय वर्ष में सरकार ने जोर का झटका दिया है। करीब नौ सौ दवाओं के दामों में इजाफा कर दिया गया है। इसके कारण मरीजों एवं तीमारदारों को मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा। सबसे ज्यादा मार गरीबों, कम वेतन पर काम करने वालों को होगी। बता दें कि एक अप्रैल से नौ सौ आवश्यक दवाओं की कीमतों में वृद्धि कर दिया गया है। भारत के औषधि मूल्य नियामक और राष्ट्रीय औषधि मूल्य प्राधिकरण के निर्देश पर उक्त कदम उठाया गया है। जिन दवाओं की कीमतें बढ़ेंगी उनमें दर्द निवारक और एंटीबायोटिक दवा भी शामिल हैं। उक्त दोनों दवाएं ऐसी हैं, जिसका ज्यादातर प्रयोग डाक्टर करते हैं। मेडिकल स्टोर संचालकों एवं डाक्टरों का कहना है कि दवाएं महंगी होने से इलाज भी महंगा हो जाएगा। उधर, सीएमओ डा. संतोष कुमार च...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.