दवाओं का नशे के लिए इस्तेमाल से चिंता बढ़ी
गाज़ियाबाद, जून 25 -- गाजियाबाद, प्रदीप वर्मा। शारीरिक बीमारियों के उपचार में काम आने वाली दवाएं अवैध तरीकों से लेकर अब युवा पीढ़ी नशे की गिरफ्त में आ रही है। नशीली दवाओं के बढ़ते दुरुपयोग ने पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि पिछले कुछ साल में करोड़ों रुपये की नशीली दवाओं और अन्य मादक पदार्थों की खेप पकड़ी जा चुकी है। वहीं, पुलिस अब तक एनडीपीएस एक्ट के तहत 240 मामले दर्ज कर चुकी है। एमएमजी अस्पताल के चिकित्सक डॉ. अनिल विश्वकर्मा का कहना है कि मेडिकल स्टोरों से मिलने वाली कुछ दर्द निवारक, नींद की गोलियां और कफ सिरप युवाओं के बीच नशे के रूप में इस्तेमाल की जा रही है। कुछ युवा बिना डॉक्टरी सलाह के निजी मेडिकल स्टोर से इन दवाओं को खरीद रहे हैं। स्लम इलाकों में रहने वाले और कॉलेज के युवाओं में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.