रामपुर, अप्रैल 9 -- रामपुर। सिविल लाइंस क्षेत्र में दवाई लेने जा रहे पिता-पुत्र सड़क हादसे में घायल हो गए। गलत दिशा से आ रही एक बाइक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे हादसा हो गया। परिजनों ने दोनों को पहले जिला अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन हालत गंभीर होने पर दोनों को मुरादाबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर उनका उपचार चल रहा है। शहजादनगर थाना क्षेत्र के ग्राम ककरौआ निवासी नाजिर अली के बेटे की तबियत खराब थी। उसे दवा दिलाने के लिए नाजिर अली बेटे के साथ रामपुर आ रहा था। बताते हैं कि अभी वह डिस्टलरी के सामने पहुंचे थे कि तभी रांग साइड से आ रही दूसरी बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में पिता-पुत्र दोनों घायल हो गए। मौके पर जुटी भीड़ ने पुलिस के साथ ही परिजनों को सूचना दी। दोनों को आनन-फानन में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.