गाज़ियाबाद, अप्रैल 28 -- गाजियाबाद, नतिन कौशिक। गोविंदपुरम में 19 अप्रैल की रात करीब आठ बजे दवा लेने जा रहे विशाल मिश्रा से राम चौक के पास मोटरसाइकिल सवार दो बदमाशों ने मोबाइल छीन लिया। इस मामले में पीड़ित ने कविनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि बाइक सवार बदमाश पीछे से आए थे और मोबाइल छीनकर फरार हो गए। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...