पीलीभीत, मार्च 7 -- पीलीभीत। थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के एक मोहल्ले के निवासी युवक ने थाना सुनगढ़ी में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमे कहा गया कि उसकी 15 वर्षीय पुत्री 6 मार्च को शाम चार बजे घर से दवाई लेने जाने की बात कह कर गौहनियां चौराहे पर गई थी। जब वह काफी देर तक वापस नहीं आई तो परिजनों ने उसकी तलाश की लेकिन उसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी। बाद में पता चला कि उसकी पुत्री को शहर के काला मंदिर निवासी जितेंद्र बहलाफुसलाकर ले गया है। उसकी पुत्री जितेंद्र से फोन पर बातचीत भी करती थी। प्रभारी निरीक्षक सुनगढ़ी नरेश त्यागी ने बताया कि किशोरी की बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...