दवाई लेने आए वृद्ध की तबियत बिगड़ने से मौत
एटा, जून 10 -- बुधवार को मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में दवाई लेने आए वृद्ध जवाहर लाल की तबियत अचानक बिगड़ गई। उन्हें तत्काल इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। चिकित्सक ने वृद्ध को मृत घोषित कर दिया। परिवारीजन शव को अपने साथ ले गए। थाना पिलुआ के गांव कुतुबपुर निवासी जवाहर लाल (75) बुधवार सुबह करीब 10 बजे भतीजे पवन के साथ दवाई लेने के लिए मेडिकल कॉलेज आए थे। दवा लेने के लिए लाइन में खड़े थे, तभी अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी में भर्ती कराया है। चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। यह भी पढ़ें- दवाई लेने आए वृद्ध की तबियत बिगड़ने से मौत सूचना मिलते ही परिजन मेडिकल कॉलेज पहुंचे। बेटा राम खिलाड़ी ने बताया कि पिता दो दिन से अस्वस्थ चल रहे थे और उसी की दवा लेने के लिए आए थे। परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.