एटा, अप्रैल 3 -- दवाई लेकर लौटते समय बाइकसवार युवक नदी में गिर गया। नदी में गिरने से युवक की मौत हो गई। सुबह ग्रामीणों ने शव नदी में पड़ा देखा और पुलिस को सूचना दी। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम गृह भिजवाया है। जानकारी पर पहुंचे घरवालों में शव को देख कोहराम मच गया। जिला हाथरस मोहल्ला श्याम नगर निवासी अजय कुमार (28) पुत्र रामस्वरुप गुरुवार को दवाई लेने के लिए ससुराल थाना निधौलीकलां के मोहल्ला गगनपुरी आए थे। बताया जा रहा है कि दवाई लेने के बाद देर रात बाइक से वापस लौट रहे थे। जलेसर-निधौली रोड़ गांव दौलतपुर के पास पहुंचे। वही पर युवक नदी में गिर गया। नदी में गिरने से युवक की मौत हो गई। रातभर शव नदी में पड़ा रहा। शुक्रवार सुबह खेत पर जा रहे ग्रामीणों ने नदी में युवक का शव पड़ा देखा और पुलिस को सूचना दी। जानकारी...