मेरठ, मार्च 15 -- होलसेलर और रिटेलर केमिस्ट एसोसिएशन के कार्यालय खैरनगर पर एक बैठक हुई। कुछ लोग अफवाह फैला रहे हैं कि दवाइयों के दाम बढ़ गए हैं। होलसेलर और रिटेलर केमिस्ट एसोसिएशन स्पष्ट करती है कि अमेरिका-ईरान युद्ध से दवाइयों का कोई संबंध नहीं है। एसोसिएशन अध्यक्ष इंद्रपाल सिंह, महामंत्री घनश्याम मित्तल ने बताया कि भारत में बनने वाली दवाइयों का रॉ मैटेरियल ज्यादातर चीन और जर्मनी से आता है। दवाइयां अपने पूर्व निर्धारित मूल्य पर ही बिक रही है। अगर कोई अफवाह फैलता है तो एसोसिएशन को सूचित करें। बैठक में कोषाध्यक्ष राजेश अग्रवाल, संगठन प्रभारी अरुण त्यागी, उपाध्यक्ष प्रवीण दुआ, गगन गुप्ता, लोकेश सिंह, सुनील गर्ग, विवेक सिंगला, राहुल जैन मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.