गुड़गांव, जनवरी 2 -- गुरुग्राम। स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि राज्य सरकार आमजन को सस्ती और आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। इसी उद्देश्य से हरियाणा में दवाओं की कीमतों पर सख्त निगरानी की जा रही है, ताकि किसी भी स्तर पर अधिक कीमत वसूलने की प्रवृत्ति पर प्रभावी रोक लगाई जा सके। चंडीगढ़ में उन्होंने शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को आदेश दिए कि लापरवाही बरतने वालों पर कार्रवाई की जाएं। स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि राष्ट्रीय औषधि मूल्य निर्धारण प्राधिकरण (एनपीपीए) के दिशा-निर्देशों के तहत हरियाणा में प्राइस मॉनिटरिंग एंड रिसोर्स यूनिट (पीएमआरयू), खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) विभाग के अंतर्गत सक्रिय रूप से कार्य कर रही है। यह इकाई यह सुनिश्चित कर रही है कि आम नागरिकों को दवाएं सरकार द्वारा निर्धार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.