कन्नौज, मई 3 -- सदर कोतवाली क्षेत्र के गदनपुर बड्डू मोहल्ले में आपसी विवाद के चलते दवंग ने अपने साथियों के साथ मिलकर किन्नर के घर धावा बोल दिया और जमकर गाली गलौज किया। दरबाजे पर खड़ी कार में तोड़फोड़ करते हुये जान से मारने की धमकी भी दी । पीड़िता ने आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। मकरंद नगर चौकी के मोहल्ला गदनपुर बड्डू निवासी शमा किन्नर ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि उसकी शिष्या सौम्या मिश्रा अपने मित्र अंकित यादव निवासी फर्रुखाबाद के साथ शहर के मोहल्ला ताजपुर नौकास्त में रह रही थी। दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया, जिसके बाद सौम्या मिश्रा उसके घर आ गई। इसी बात से नाराज होकर 28 अप्रैल की दोपहर करीब 3 बजे अंकित यादव अपने दो साथियों के साथ उसके घर पहुंचा और गाली-गलौज करने लगा। इसके बाद उसने घर के बाहर खड़ी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.