दल-बदल कानून औरा भ्रष्टचार पर सख्ती की मांग
शामली, मई 18 -- शामली। क्रांतिकारी नागरिक दल की बैठक में वर्तमान राजनीतिक व्यवस्था, दल-बदल कानून और भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों पर चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि अप्रभावी दल-बदल कानून के कारण राजनीति में भ्रष्टाचार, अनैतिकता और धनबल को बढ़ावा मिल रहा है। रविवार को शहर के हनुमान धाम पर आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए अशोक कुमार ने कहा गया कि वर्तमान समय में सांसदों और विधायकों के दल बदलने की घटनाएं कानून की खामियों को उजागर करती हैं। दो-तिहाई सदस्यों के नियम का दुरुपयोग किया जा रहा है, जिससे जनता का लोकतांत्रिक व्यवस्था पर विश्वास प्रभावित हो रहा है। वक्ताओं ने कहा कि पहले दल-बदल को अंतरात्मा की आवाज से जोड़ा जाता था, लेकिन अब जनता के लिए वास्तविक और स्वार्थपूर्ण निर्णयों में अंतर कर पाना कठिन हो गया है। यह भी पढ़ें- समाजसेवियों ने की बैठक, समस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.