बोकारो, अप्रैल 29 -- बोकारो, प्रतिनिधि। मंगलवार को सूचना भवन में जिला जनसंपर्क पदाधिकारी रवि कुमार ने नुक्कड़ नाटक दलों के नायकों के साथ बैठक की। बैठक में सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार, योजनाओं की जानकारी आमजनों तक पहुंचाने तथा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जागरूकता बढ़ाने को लेकर चर्चा की गई। डीपीआरओ ने कहा कि सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के संबंध में सभी दल नायक विस्तार से जानकारी रखें, ताकि योजनाओं की सही और प्रभावी जानकारी जन-जन तक पहुंचाई जा सके। उन्होंने कहा कि नुक्कड़ नाटक दल समाज में जागरूकता फैलाने का सशक्त माध्यम हैं और योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में उनकी अहम भूमिका है। उन्होंने दल नायकों से कहा कि वे विभिन्न योजनाओं से संबंधित संदेशों को रचनात्मक और प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करें, ताकि आमजन योजनाओं ...