सहारनपुर, मार्च 18 -- बड़गांव। गांव दल्हेडी में दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस वे किनारे गोकशी का मामला सामने आया है। गोवंश के अवशेष मिलने पर ग्रामीणों मे आक्रोश है। पुलिस ने मौके पर गढ्ढा खुदवाकर अवशेषों को मिट्टी में दबवाया है। बड़गांव क्षेत्र में गौकशी की वारदात रूकने का नाम नही रे रही है।बुधवार को गांव दल्हेडी में दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस वे किनारे के गन्ने के खेत में गोकशी का मामला सामने आया है। सुबह किसान खेत पर पहुंचे तो गोवंश अवशेष देखकर दग रह गए।सूचना पर हिंदूवादी संगठन के लोग भी मौके पर एकत्र हो गए। कार्यकर्ताओ ने खेत में तलाश किया तो कुछ ही दूरी पर दूसरे गोवंश को अवशेष पडे मिले। जिसे लेकर आक्रोशित लोगों ने पुलिस पर निष्क्रिय होने के आरोप लगाकर हंगामा काटा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया। बाद म...