औरैया, जून 22 -- अजीतमल, संवाददाता। तहसील क्षेत्र के ग्राम दलेलनगर स्थित ग्रीन पार्क रेशम फार्म में चिश्ती क्रिकेट क्लब के तत्वावधान में आयोजित भव्य नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ सोमवार को समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम ने फीता काटकर किया। टूर्नामेंट के उद्घाटन अवसर पर क्षेत्र के युवाओं, खेल प्रेमियों और ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला।उद्घाटन मैच सैनपुर और तालेपुर की टीमों के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में सैनपुर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज कर टूर्नामेंट का विजयी आगाज किया। मैच के दौरान दर्शकों की भारी भीड़ मैदान में मौजूद रही और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करती रही। मुख्य अतिथि सर्वेश बाबू गौतम ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल युवाओं को अनुशासन, संघर्ष और टीम भावना का पाठ पढ़ाते हैं।...