नरेंद्रनगर, अक्टूबर 20 -- फेमस सिंगर दलेर मेहंदी उत्तराखंड के नरेंद्रनगर में प्रसिद्ध सिद्धपीठ श्री कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले की सांस्कृतिक संध्या के लिए पहुंचे थे। लेकिन मंच पर ओरिजिनल गाने के बजाय डबिंग की तरह लिप-सिंक (होंठ हिलाने) को लेकर विवाद खड़ा हो गया। मंत्री ने इसे मेले के मंच और देवभूमि के दर्शकों की भावनाओं का अपमान बताया। उनकी नाराजगी के बाद कुछ देर तक मंच पर सन्नाटा छा गया। मंत्री ने सिंगर को खरी-खोटी सुनाते हुए यहां तक कह दिया कि बोल नहीं पा रहे हो, गाओगे क्या.। लोगों के हंगामा काटने पर मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल मंच पर पहुंचे। उन्होंने गायक दलेर मेहंदी को यह कहते हुए झिड़का कि वह बोल तो पा नहीं रहे हैं तो गाएंगे क्या। हालांकि, कार्यक्रम के बाद दलेर मेहंदी ने कहा कि उनकी तबीयत ठीक नहीं थी। वह लाइव गाने की...