किशनगंज, जुलाई 31 -- पोठिया, निज संवाददाता। सावन माह की आस्था और भक्ति के बीच गुरुवार को पोठिया प्रखंड के मिर्जापुर पंचायत से डेढ़ दर्जन कांवरियों का एक जत्था बाबा बैद्यनाथ धाम, देवघर के लिए रवाना हुआ। दलूहाट स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं ने विधिवत पूजा-अर्चना कर भगवान बजरंगबली का आशीर्वाद लिया। इसके बाद स्थानीय मुखिया बरियार मरांडी, ग्रामीणों एवं श्रद्धालुओं ने कांवरियों का फूल-माला पहनाकर स्वागत किया तथा शीतल पेय पिलाकर उनकी मंगलमय यात्रा की कामना करते हुए रवाना किया। कांवरियों के प्रस्थान के दौरान मंदिर परिसर और आसपास का इलाका "बोल बम", "हर-हर महादेव" और "बाबा नगरी चलो" के जयघोष से गूंज उठा। भक्तिमय माहौल के बीच ग्रामीणों ने भी पूरे उत्साह के साथ कांवरियों का हौसला बढ़ाया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में महिलाएं, बच्चे एवं ब...