पाकुड़, जनवरी 3 -- दलीय आधार व ईवीएम से हो निकाय चुनाव: भाजपा पाकुड़, प्रतिनिधि। भारतीय जनता पार्टी के कोर कमेटी की बैठक शुक्रवार को जिलाध्यक्ष अमृत पांडेय की अध्यक्षता में बिरसा चौक स्थित हनुमान मन्दिर में हुई। इस बैठक में आगामी कार्यक्रम को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। जिलाध्यक्ष अमृत पांडेय ने कहा कि आगामी 05 जनवरी को नगर परिषद कार्यालय के समक्ष एक दिवसीय धरना दिया जाएगा। इस कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं राजमहल के पूर्व विधायक अनंत ओझा शामिल होंगे। बताया कि नगर निकाय चुनाव जल्द कराने, दलीय आधार पर चुनाव हो, बैलेट पेपर की जगह ईवीएम से चुनाव हो, शहरी जलापूर्ति योजना को शीघ्र पूरा करने, नगर की सफाई एवं सौंदर्यीकरण सहित अन्य मांगों को लेकर धरना दिया जाएगा। बताया कि इन कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर अंतिम रूप दिया जा रहा है। मौके पर जिला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.