पलामू, जनवरी 7 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। भाजपा ने बुधवार को मेदिनीनगर सिटी के कचहरी परिसर सहित छतरपुर, हरिहरगंज और हुसैनाबाद में धरना देकर वर्षो से लंबित नगर निकाय चुनाव, दलीय आधार पर ईवीएम के माध्यम से अविलंब कराने की मांग की। एक दिवसीय धरना के बाद राज्यपाल के नाम उपायुक्त व अन्य पदाधिकारियों को मांग पत्र सौंपकर नगर निकाय का चुनाव नहीं कराने से हो रहे नुकसान को बताया गया और अतिशीघ्र चुनाव कराने के लिए सरकार को निर्देश देने की मांग की गई। मेदिनीनगर में पलामू जिला भाजपा अध्यक्ष अमित तिवारी के नेतृत्व में आयोजित धरना को संबोधित करते हुए पांकी क्षेत्र से विधायक डॉ कुशवाहा शशिभूषण मेहता ने कहा कि यह सरकार बैलेट पेपर के माध्यम से चुनाव कराकर अपने अधिकारियों के माध्यम से अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं को जीताना चाहती है। यह सरकार जनाधार खो चुकी है।...