दलीप ट्रॉफी फाइनल में चमके कप्तान ईशान किशन, पहले ही दिन जड़ दिया शतक
नई दिल्ली, सितम्बर 6 -- ईस्ट जोन और साउथ जोन के बीच रविवार से दलीप ट्रॉफी का फाइनल खेला जा रहा है। इस मुकाबले में ईस्ट जोन की कप्तानी कर रहे ईशान किशन ने पहले ही दिन दमदार पारी खेली। उन्होंने एमए चिदंबरम स्टेडियम में 122 गेंदों में शतक लगाकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया है। किशन की शतकीय पारी और अभिमन्यु ईश्वरन, शिखर मोहन और कुमार कुशाग्र की अर्धशतकीय पारी की बदौलत ईस्ट जोन ने मैच के पहले दिन 79 ओवर में 4 विकेट खोकर 385 रन बनाए हैं। पहले दिन का खेल खत्म होने पर ईशान नाबाद 111 और कुमार कुशाग्र 63 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। यह भी पढ़ें- भारत के खिलाफ 2021 में मिली जीत को पचा नहीं पाए पाकिस्तानी, युसूफ ने खोल दी पोलवैभव और अभिमन्यु ने दिलाई दमदार शुरुआत ईस्ट जोन के कप्तान ईशान किशन खिताबी मुकाबले में पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.