दलीप ट्रॉफी फाइनल के लिए 2 भारतीय खिलाड़ियों की टीम में एंट्री, वैभव सूर्यवंशी समेत इन पर है संशय
नई दिल्ली, सितम्बर 4 -- दलीप ट्रॉफी 2026 के फाइनल के लिए साउथ जोन की टीम में दो भारतीय खिलाड़ियों को जगह मिल गई है, जो हाल ही में श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलकर आए हैं। इनमें एक हैं बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल और दूसरे हैं तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज। इनके अलावा केएल राहुल के भी इस फाइनल में खेलने की संभावना थी, लेकिन अभी तक उनको लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है। ईस्ट जोन के खिलाफ रविवार 6 सितंबर से चेन्नई में साउथ जोन को दलीप ट्रॉफी 2026 का फाइनल खेलना है। क्रिकइंफो की रिपोर्ट के मुताबिक, देवदत्त पडिक्कल और मोहम्मद सिराज को साउथ जोन की टीम में शामिल कर लिया गया है, लेकिन अभी ये जानकारी सामने नहीं आई है कि किसे टीम से रिलीज किया जाएगा। वहीं, साउथ जोन टीम के कप्तान तिलक वर्मा और ईस्ट जोन टीम के कप्तान ईशान किशन और इसी टीम के व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.