नई दिल्ली, अगस्त 3 -- दलीप ट्रॉफी के आगामी सीजन के लिए सभी टीमों का ऐलान कर दिया गया है। दलीप ट्रॉफी 2026/27 में कुल 6 टीमें हिस्सा ले रही हैं। यह टूर्नामेंट 23 अगस्त से शुरू हो रहा है। इसमें सेंट्रल जोन, ईस्ट जोन, नॉर्थ ईस्ट जोन, नॉर्थ जोन, साउथ जोन और वेस्ट जोन शामिल हैं। आज उत्तर क्षेत्र के स्क्वॉड का ऐलान होने के साथ सभी टीमें घोषित कर दी गई हैं। भारत के बड़े खिलाड़ियों जो आईपीएल और घरेलू क्रिकेट में अपना प्रभाव जमा चुके हैं, उन्हें कप्तानी मिली है। मध्य क्षेत्र की कप्तान रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू को दो बार चैंपियन बनाने वाले रजत पाटीदार को मिली है। दक्षिण क्षेत्र की कप्तानी तिलक वर्मा कर रहे हैं। पूर्व क्षेत्र की कप्तानी ईशान किशन को मिली है, जबकि वैभव सूर्यवंशी उप कप्तान होंगे। पश्चिम क्षेत्र की कमान चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ऋतुरा...