दलीप ट्रॉफी के फाइनल में दहाड़े ईशान किशन, ईस्ट जोन के लिए ठोक दी डबल सेंचुरी
नई दिल्ली, सितम्बर 7 -- भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में एक और दोहरा शतक ठोक दिया है। ईशान किशन दलीप ट्रॉफी 2026 के फाइनल में दहाड़े और उन्होंने ईस्ट जोन के लिए दमदार डबल सेंचुरी ठोकी। इस मैच में वे कप्तान भी हैं और इस पारी से उन्होंने अपनी टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचाने में भी मदद की। साउथ जोन के लिए खिलाफ वे उस समय बल्लेबाजी के लिए उतरे थे, जब टीम को अच्छी शुरुआत मिल चुकी थी। उन्होंने पहले दिन शतक जड़ा और फिर दूसरे दिन के दूसरे सेशन में डबल सेंचुरी पूरी की। बाएं हाथ के बल्लेबाज ईशान किशन ने अपने फर्स्ट क्लास करियर का दूसरा दोहरा शतक जड़ा, जो दलीप ट्रॉफी में उनकी पहली डबल सेंचुरी है। इससे पहले जो दोहरा शतक उनके बल्ले से फर्स्ट क्लास क्रिकेट में आया था, उसे करीब 10 साल हो चुके हैं और उस समय उन्होंने रण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.