औरैया, मई 3 -- कुदरकोट, संवाददाता। एरवा कटरा क्षेत्र में दलीपपुर चौराहे के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।जानकारी के अनुसार उमरेडी निवासी दीपक कुमार और अभिषेक कुमार पुत्र अरविंद किसी शादी के टेंट का हिसाब कर अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे एक अज्ञात बाइक सवार ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। सूचना पर पहुंची कृटिकल टीम के उप निरीक्षक मुकेश कुमार ने टीम के साथ घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एरवा कटरा पहुंचाया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टर मोहित कुमार ने दोनों को मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...